फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action under Gangster Act against two people accused of killing their partner with an axe

Chandauli News: कुल्हाड़ी से साथी की हत्या करने के आरोपी दो लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

Sun, 02 Mar 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Action under Gangster Act against two people accused of killing their partner with an axe
चंदौली। पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पैसों के लेनदेन में कुल्हाड़ी से साथी की हत्या के आरोप में आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की हुई है।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि चकिया पुलिस द्वारा गैंग लीडर बोधन राम और सदस्य कपिल बहेलिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामला दिसंबर 2024 का है। लगभग 2 माह बाद ही पुलिस ने कार्रवाई की है। पंडी के जंगलों में राजेश खरवार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। राजेश चरवाहा थे। बीते 28 दिसंबर को राजेश के भाई गुड्डू खरवार ने चकिया पुलिस को तहरीर दी कि उनके भाई नी हत्या हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस की छानबीन में मुड़हुआ गांव निवासी बोधन राम और पंडी गांव निवासी कपिल बहेलिया का नाम सामने आया। दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की वात स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में हत्या का उद्देश्य भी पता चला। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी बोधन राम ने बताया कि उसने अपनी लड़की की शादी के लिए राजेश से पैसा मांगा था। परंतु राजेश ने पैसा देने से इनकार कर दिया। पूछताछ में बोधन ने बताया कि राजेश ने उसकी पत्नी के अवैध संबंध की झूठी बात प्रचारित की थी। इन दोनों बात को लेकर वह काफी गुस्से में था। इसके बाद उसने और कपिल बहेलिया ने योजनाबद्ध तरीके से जंगल में ले जाकर राजेश खरवार की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed