फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Achievements of State government described

प्रदेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Thu, 16 Jul 2015 01:49 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Achievements of State government  described
जनपद में जो विकास होना चाहिए, वह नहीं हो पाया है। पर जब-जब सपा की सरकार
विज्ञापन
बनी है, जिले का विकास हुआ है। चाहे मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव रहे हों या मुख्यमंत्री अखिलेश हों। सपा सरकार जनपद के विकास को लेकर हमेशा गंभीर रही है।

उक्त बातें पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने बुधवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।


उन्होंने कहा कि जनपद में गंगा नदी पर कउवहवा पुल, कई पंप कैनाल, कई जगहों पर विद्युत सब स्टेशन व अन्य विकास कार्य सपा शासन काल में हुए हैं। विपक्षी पार्टी के नेता सिर्फ कोसने का काम करते हैं। लेकिन सपा सरकार विकास में विश्वास रखती है। सरकार ने जो विकास की धारा बहाई है, वह रुकने वाली नहीं है। किसानों को आपदा राहत के नाम पर केंद्र ने एक फूटी कौड़ी नहीं दी है।

जनपद के भाजपाइयों द्वारा सिर्फ जनता को गुमराह किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता साइकिल पदयात्रा के माध्यम से घर-घर जाकर पार्टी के नीतियों को पहुंचाएंगे।


साथ ही भाजपा का पोल खोलेंगे। पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि देश कैसे आगे बढे़, इसके लिए हम सभी को गंभीर होने की जरूरत है। भाजपा ने जनता के बीच नारा दिया था कि बेरोजगारी दूर करेंगे, महंगाई दूर किया जायेगा और भ्रष्टाचार मिटाया जायेगा।

एक साल में यह देखने को नहीं मिला। बल्कि घोटाले देखने को मिले हैं। इसमें व्यापम घोटाला प्रमुख है। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक अगस्त से भूपौली पम्प कैनाल से साइकिल पदयात्रा का आरम्भ किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, अरविंद यादव, राणा प्रताप सिंह, वंशराज पासवान आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed