फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused of threatening to hit bank manager with shoes, protested by locking them

Chandauli News: बैंक प्रबंधक पर जूते से मारने की धमकी का आरोप, ताला बंद कर प्रदर्शन किया

Wed, 21 Aug 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to hit bank manager with shoes, protested by locking them
ताराजीवनपुर। शाखा प्रबंधक पर लोन वसूली को लेकर जूते से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर मंगलवार को खाताधारकों ने कचमन स्थित यूनियन बैंक पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे के बाद पहुंचे सहायक रीजनल मैनेजर पंकज सिंह ने शाखा प्रबंधक के स्थानांतरण का पत्र दिखाया तब खाताधारक शांत हुए।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान खाताधारकों का कहना था कि शाखा प्रबंधक बदसलूकी करते हैं। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय और बैंक के सहायक रीजनल मैनेजर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे शाखा प्रबंधक के तबादले की मांग पर अड़े रहे। उच्चधिकारियों से वार्ता के बाद सहायक रीजनल मैनेजर ने शाखा प्रबंधक के स्थानांतरण का आदेश दिखाया तब खाताधारक शांत हुए। इस दौरान बैंक का कामकाज बाधित रहा। सहायक रीजनल मैनेजर ने बताया कि शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, खाताधारकों की शिकायत की जांच की जा रही है। प्रदर्शन में राजेश द्विवेदी, अनिल पटेल, अतुल मिश्रा, अमन तिवारी, अभिषेक मिश्रा, विकास तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed