फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused of rape attempt arrested

दुष्कर्म के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape attempt arrested
शहाबगंज। थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी शनिवार की शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में मेडिकल कराने के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इससे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया था। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने शनिवार की देर रात घेराबंदी कर शहाबगंज के भोड़सर गांव से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी सद्दाम (22) शनिवार की सुबह सात वर्षीय कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा को बहला-फुसलाकर खंडहरनुुमा घर में ले गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा जिसपर छात्रा चिखने-चिल्लाने लगी। लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद कुछ ग्रामीण खंडहर की ओर जाने लगे। ग्रामीणों को खंडहर की ओर आता देख सद्दाम छात्रा को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना छात्रा के परिवार वालों को दी। बाद में पीड़िता के परिवार वालों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कांस्टेबल राम सिंह और एक होमगार्ड के साथ आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए शहाबगंज स्थित पीएचसी पर भेज दिया। इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed