फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused acquitted in kidnapping case

Chandauli News: अपहरण के मामले में आरोपी दोषमुक्त

Fri, 08 Mar 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Accused acquitted in kidnapping case
वाराणसी। छात्र नेता के अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश (पंचम) मनोज कुमार तिवारी की अदालत ने बिछिया, चंदौली निवासी आरोपी राकेश तिवारी को साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। वहीं, इस मामले में एक अन्य आरोपी धनईल, सैयदराजा निवासी विद्या तिवारी की विचारण के दौरान मौत हो जाने पर उसके खिलाफ सुनवाई समाप्त कर दी गई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, गौरीशंकर सिंह ने मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसका छोटा बेटा अशोक कुमार सिंह काशी विद्यापीठ में शिक्षा मंत्री पद का प्रत्याशी था। विद्यापीठ के छात्र बिछिया, चंदौली निवासी राकेश तिवारी और उसका साथी धनईल, सैयदराजा निवासी विद्या तिवारी चुनाव प्रचार के लिए उसकी बाइक लेकर चले गए और चुनाव बाद वापस करने की बात कही थी। चुनाव बीतने के बाद भी बाइक नहीं लौटाई तो वह राकेश तिवारी के घर गया। राकेश उसे लेकर वहां से विद्या तिवारी के घर धनईल गया और वह वापस नहीं लौटा। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed