फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accident on National Highway Two bike riders killed one injured after being hit by truck

नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट: ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत, एक घायल

Fri, 07 Oct 2022 02:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 07 Oct 2022 02:51 PM IST
सार

वाराणसी के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें दो की मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Accident on National Highway Two bike riders killed one injured after being hit by truck
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें दो की मौत हो गई है। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आनन-फानन में आसपास के लोग युवकों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया और एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के सपेतहा हाथी बाजार के सतीश (22) साल तथा वाराणसी के रोहनिया निवासी राज केशरी (25 वर्ष) वाराणसी के सपेतहा के रोहित (26 साल) वाराणसी से मुगलसराय किसी बिल्डिंग निर्माण का काम करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली पहुंचे तो एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने राजेश केसरी तथा रोहित को मृत घोषित कर दिया तथा सतीश गंभीर रूप से घायल है। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed