फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   AC malfunction of Kamakhya Anand Vihar Special

कामाख्या आनंद विहार स्पेशल का एसी खराब, यात्रियों ने की नारेबाजी

Mon, 07 Jun 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
AC malfunction of Kamakhya Anand Vihar Special
पीडीडीयू नगर। कामाख्या से आनंद विहार जा रही कामाख्या आनपंद विहार स्पेशल ट्रेन के एसी कोच का एसी खराब होने से नाराज होकर रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक कर यात्रियों ने हो हल्ला किया। बाद में रेलवे सुरक्षा बल और इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगे के स्टेशन पर एसी को ठीक कर दिया जाएगा। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

कामाख्या आनंद विहार स्पेशल ट्रेन रविवार की सुबह 09.40 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद 10.05 बजे ट्रेन खुली थी कि ए-वन कोच के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और प्लेटफार्म पर उतर कर हो हल्ला करने लगे। चेन पुलिंग की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ओर राजकीय रेलवे पुलिस पहुंची। ए वन कोच के यात्री सतपाल सिंह, गिरीश कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि लंबे समय से एसी नहीं चल रहा है। भीषण गर्मी के बीच एसी न चलने से यात्रा करना मुश्किल हो गया है। कहा कि इसकी शिकायत रेल मदद एप पर भी की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरपीएफ ने समझाया कि एसी मैकेनिक से बात हुई है। ट्रेन चलने पर आगे के स्टेशन पर एसी ठीक हो जाएगा। एसी मैैकेनिकों ने भी आश्वासन दिया। इसके बाद यात्री माने और 12 मिनट बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed