{"_id":"c29acacd09860e1ce4505784874326e9","slug":"abundance-of-cases-involving-illegal-possession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे से जुड़े मामलों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे से जुड़े मामलों की भरमार
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें चकरोड, नाली एवं बंजर ग्राम सभा की जमीनों पर अवैध कब्जे से जुड़े प्रार्थना पत्रों की भरमार रही। जिस पर जिलाधिकारी ने सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे को पुलिस की मदद से हटाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। तहसील दिवस में 88 प्रार्थना पत्र आए, जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के पास भेज दिया गया।
मौके पर ही दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर डुमरी गांव की महिलाओं ने डीएम से समाजवादी पेंशन योजना का लाभ अपात्रों को दिए जाने की शिकायत की। तब जिलाधिकारी ने बीडीओ शहाबगंज को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
डीएम ने नि:शक्त जनों तथा वृद्धावस्था पेंशन के रुकने के मामले की जांचकर कार्रवाई करने को कहा। पेयजल से संबंधित प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेने का निर्देश डीएम ने जलनिगम को दिया।
इस अवसर पर डीएम ने मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने के निर्देश बीएलओ को दिए। तहसील दिवस में सिंचाई लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति एवं वन सहित तमाम विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र आए। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह, डीएफओ मनोज सोनकर, सीएमओ डा. आरएन सिंह, उपजिलाधिकारी रमाशंकर द्विवेदी, तहसीलदार जगदीश पांडेय एवं कोतवाल एके सिंह आदि रहे।
इनसेट
बकाया मजदूरी के लिए लगाई फरियाद
शहाबगंज। मनरेगा में तुर्कपुरवा, डुमरी और वलीपुर गांव के मजदूरों ने कार्य किया था। महीनों बाद भी अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।
जिससे परेशान मजदूरों ने तहसील दिवस में फरियाद की। गांव के रामदेई, कुमारी, लालजी, हरिद्वार, कलेंदर, बिरजू, कन्हैया आदि ने कहा कि गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकृष्ण पांडेय के कहने पर उन लोगों ने विभिन्न स्थानों पर कार्य किया। लेकिन अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।
जिस वजह से मनरेगा मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मजदूरों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही मजदूरी का भुगतान नहीं किया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इनसेट
किसी मामले का निस्तारण नहीं
सकलडीहा। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी जितेन्द्र मोहन सिंंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में कुल 18 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। लेकिन मौके पर किसी भी प्रार्थनापत्र का निस्तारण नहीं हो पाया। तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी जितेन्द्र मोहन सिंह, तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार राय, सीओ श्यामदेव बिंद, खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे, बीडीओ दिलीप सोनकर व कोतवाल साजिद सिद्दीकी सहित कई अन्य मौजूद रहे।