फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   About Rs 15 lakh recovered from the railway station, one arrested, a large consignment was being sent

चंदौली न्यूज: रेलवे स्टेशन से करीब 15 लाख रुपये बरामद, एक पकड़ाया, पटना से मैनपुरी भेजी जा रही थी बड़ी खेप

Sat, 07 Oct 2023 12:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 07 Oct 2023 12:49 PM IST
सार

जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए स्टेशन पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जीवित्पुत्रिका के मद्देनजर स्टेशन पर विशेष गश्त की जा रही है।

विज्ञापन
About Rs 15 lakh recovered from the railway station, one arrested, a large consignment was being sent
चंदौली न्यूज: रेलवे स्टेशन से करीब 15 लाख रुपये बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक युवक को 15.13 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा। युवक रुपयों के बारे में जानकारी नहीं दे सका और न ही कोई कागजात दिखा सका। युवक पटना से रुपयों की खेप लेकर मैनपुरी जा रहा था। जीआरपी ने नकदी और आरोपी को वाराणसी से आए आयकर विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया है। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी। 

विज्ञापन


जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए स्टेशन पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जीवित्पुत्रिका के मद्देनजर स्टेशन पर विशेष गश्त की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह  जीआरपी के एसआई संदीप कुमार राय, आरपीएएफ एसआई अमरजीत दास, जीआरपी कांस्टेबल मनोज कुमार राय, विजय कुमार गुप्ता, आरपीएफ कांस्टेबल राकेश कुमार सिंह आदि की टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ पर एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर उसके पास के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 15.13 लाख रुपये नकद बरामद हुए। युवक ने अपना नाम हिमांशु बैस निवासी नगरा विद्राय थाना बेवर जिला मैनपुरी बताया। रुपये के बारे में युवक ने संतोष जनक उत्तर नहीं दिया और नही कोई कागजात दिखा सका। उसने बताया कि वह मोमफली का व्यवसायी है और पटना से मोमफली का पैसा लेकर मैनपुरी जा रहा था। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रुपये बरामदगी की सूचना वाराणसी आयकर विभाग की टीम को दी गई। टीम के पहुंचने पर नकदी और आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed