फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   aath gold ke saath jeete 30 padak

आठ गोल्ड के साथ जीते 30 पदक

Tue, 05 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
aath gold ke saath jeete 30 padak
पीडीडीयू नगर। प्रादेशिक जोन की तीसरी ताइक्वांडो चैंपियनशिप मिर्जापुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से विंध्याचल में एक से तीन अक्टूबर तक आयोजित हुई। इसमें चंदौली ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से कुल 47 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले के खिलाड़ियों ने 184 अंक प्राप्त करने के साथ आठ गोल्ड, नौ सिल्वर व 13 कांस्य मेडल पर कब्जा किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक केसरी व सचिव शरद प्रताप राव ने बताया कि जनपद के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों में ऋषि कुमार यादव, राहुल चौधरी, अभय पटेल, आयुषी सैनी व चाहत प्रजापति, सिल्वर मेडलिस्ट में नैतिक चौधरी, प्रदीप, सनी पटेल, रामबाबू राय, आकाश सोनकर, नीरज पटेल, रोहित सोनकर, दीपू कुमार, दीपक पाल व वागीशा प्रजापति रहे। इसके अलावा शुभम सिंह, प्रिंस पाल, अंकित पटेल, सत्येंद्र कुमार, आर्यन पाल, श्रेया कुमारी, ईशान सी चौहान, मोक्षा अभी, खुशबू पटेल, श्वेता पटेल, रिमझिम पटेल, अंजली पटेल, सोनम कुमारी कांस्य पदक जीतने में शामिल रहे। टीम के कोच अरविंद कुमार यादव व मैनेजर मानिक पटेल रहे। टीम की वापसी पर कोच रोहित मोदनवाल, वीरेंद्र आर्य, दिलीप कुमार गुप्ता, अमित मौर्या, पंकज पटेल, मधुबाला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed