फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   AAP fast continues

आप का अनशन जारी

Sat, 05 Sep 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 05 Sep 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
AAP fast continues
पड़ाव-भूपौली मार्ग मरम्मत के लिए आम आदमी पार्टी का अनशन शुक्रवार को  भी जारी रहा।
विज्ञापन


आज मौक पर एसडीएम पहुुंचे और अनशनकारियों को समझाने का  प्रयास किया लेकिन अनशनकारी नहीं माने।


अनशनकारियों ने डीएम से आश्वासन की  मांग की। इस पर एसडीएम बैरंग वापस लौटे। वहीं विभिन्न संगठनों के यहां  पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।


आठवें दिन रिजवान अहमद, राकेश पांडेय  और  कला प्रसाद सोनकर को माला पहनाया गया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने  कहा कि प्रशासन जब तक मांगे नहीं मानता है अनशन जारी रहेगा।


वहीं  व्यापारिक प्रतिष्ठान, ठेला संगठन, आटो यूनियन, नाई समाज, मजदूर यूनियन  सहित विभिन्न गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। दोपहर  में एसडीएम सदर गिरीश कुमार अनशन स्थल पर पहुुंचे और समझाया कि रोड के लिए  पैसा आवंटित हो गया है।


जल्दी ही काम लगा दिया जाएगा।
ऐसे में वे अपना अनशन  समाप्त कर दें, लेकिन अनशनकारियों ने डीएम से आश्वासन मांगा। कहा कि जब कि  डीएम आश्वासन नहीं देते अथवा काम शुरू नहीं होता अनशन जारी रहेगा।


इस पर  एसडीएम बैरंग वापस लौट गए। इस मौके पर नामवर यादव, राजेश यादव, महफूज, आशीष  विश्वकर्मा, डा. अनिल तिवारी, पंकज मिश्र, किरन, चंदा, प्रेमला, राज देवी,  सौरभ, नूरजहां, खुर्शीदा, दुर्गावती, बेबी, अनुज पाल, गोविंद उपाध्याय,  सरोज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed