फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Aadhar card modification facility at five centers, crowd of hundreds

पांच केंद्रों पर ही आधार कार्ड संशोधन की सुविधा, भीड़ सैकड़ों की

Sun, 20 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aadhar card modification facility at five centers, crowd of hundreds
पीडीडीयू नगर। बैँकों में खाता खोलवाना, स्कूल में दाखिला या फार्म भरना फिर कोई अन्य कार्य हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ रही है। इसके लिए आवेदक आधार कार्ड बनवाने, नाम, पता और जन्म तिथि संशोधित कराने के लिए बैंकों, डाकघरों, जन सेवा केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं। हाल यह है जिले में आधार संशोधन के लिए सिर्फ पांच केंद्रों पर यह सुविधा है और रोजाना सभी केंद्रों पर तीन से चार सौ की भीड़ जुट रही है। महीने में तकरीबन पांच से छह हजार लोग आवेदन कर रहे हैं लेकिन समय पर काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में एक हजार जनसेवा केंद्र हैं। इस समय पांच जनसेवा केंद्रों पर आधार कार्ड संशोधन का काम चल रहा है। अब दिक्कत यह हो रही है कि प्रत्येक केंद्र पर एक दिन औसतन 25 लोगों के आवेदन पर काम होना है। महीने में 3750 आवेदकों को संशोधन या नया कार्ड बनाने के लिए आवेदकों को बुलाया जा रहा है। मगर आवेदन करने वालों की संख्या प्रति महीने पांच से छह हजार के बीच है। इसके बाद जब आवेदक टोकन लेकर केंद्र पर पहुंचते हैं तो कभी सर्वर डाउन होने या फिर अन्य कारणों से आधार कार्ड संशोधन या नया कार्ड बनाने का बैकलाग बढ़ता रहा है। अधिक होने से भीड़ लग रही है। इसके अलावा डाकघरों और नामित बैंकों में नए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। जन सेवा केंद्र के प्रभारी अजय कुमार का दावा है कि पांच केंद्रों पर संशोधन का काम चल रहा है। जो लोग भी केंद्र पर आ रहे हैं उनका काम हो रहा है।
विज्ञापन

चहनिया। यूबीआई और काशी गोमती संयुत बैँक पपौरा में नया कार्ड बन रहा था लेकिन यहां भी बंद हो गया है। जनसेवा केंद्र पर भी सेवा उपलब्ध नहीं होने से लोग भटक रहे हैं। क्षेत्र के अभिषेक मिश्रा और अजीत मौर्य का कहना है इस समय छात्रवृत्ति का फ़ार्म आनलाइन भरा जा रहा है। वहीं आधार कार्ड से मोबाइल नंबर नहीं जुड़ा है या किसी जन्म तिथि गलत है तो संशोधन के लिए काफी चक्कर लगाना पड़ रहा है। एक सप्ताह से दौड़ लगाने के बाद भी काम नहीं हो रहा है। अखिलेश चौरसिया और तौकिर अहमद का कहना है कि केंद्रों की संख्या कम होने से परेशानी हो रही है। इसकी सुविधा बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड अपग्रेडेशन या फिर नये कार्ड के लिए जनसेवा केंद्रों को जिम्मेदारी दी गई है। जनसेवा केंद्र संचालाकों को निर्देश दिए गए हैं कि समय पर संशोधन या नया कार्ड बनाएं, ताकि आवेदन करने वालों को दिक्कत न हो। मोहम्मद सोराका, एनआईसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed