{"_id":"676867d0a2f5475a47086ec4","slug":"a-youth-riding-a-bullet-died-in-a-collision-with-a-vehicle-two-seriously-injured-chandauli-news-c-189-1-svns1012-124916-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वाहन की टक्कर से बुलेट सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वाहन की टक्कर से बुलेट सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के नरैना गांव के पास रविवार को शाम सात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद वाहन लेकर आरोपी चालक फरार हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलुआ थाना के हृदयपुर गांव निवासी रविकांत कुमार (31), चंद्रदेव (30), अभिषेक (24) रविवार को शाम सात बजे बुलेट से नई बाजार से अपने घर हृदयपुर जा रहे थे। नरैना गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बुलेट पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
लहूलुहान हुए युवकों को सड़क पर छोड़कर आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। मौके पर जुटे लोगों ने तीनों घायलों को सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने रविकांत को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे रविकांत के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है। दो घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।