{"_id":"57c09f3c4f1c1bf707d4f3ad","slug":"a-youth-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा बस्ती के समीप गुरुवार की रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत बरकस गांव निवासी राजू मौर्य (27) के रूप में हुई। वह तिलौरी गांव में अपने चाचा जवाहिर मौर्य के घर जन्माष्टमी मनाने बाइक से जा रहा था।
राजू मौर्य अपने दोस्त दूबार गांव निवासी राधेश्याम मौर्य के साथ बाइक से चकिया कोतवाली के तिलौरी गांव में अपने चाचा के यहां जवाहिर मौर्य के घर जन्माष्टमी मनाने जा रहा था। देर शाम वह सोनबरसा बस्ती के पास पहुंचा ही था कि ट्रक से पास लेते समय उसकी चपेट मे आ गया।
इससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय मे भेजवाया। यहां इलाज के दारान राजू की मौत हो गयी, वहीं राधेश्याम की हालत गंभीर होने पर उसे डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ट्रक को कब्जे लेकर पूछताछ कर रही है।