फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man working as a sweeper died in an accident while going to pick up his wife

Chandauli News: सफाईकर्मी के पद पर तैनात पत्नी को लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 29 Jun 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A young man working as a sweeper died in an accident while going to pick up his wife
चकिया। चंदौली मार्ग पर लालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पुरानी चकिया वार्ड नंबर-2 आंबेडकर नगर निवासी 42 वर्षीय गुड्डू राम की शनिवार को मौत हो गई। वे सफाई कर्मी के पद पर तैनात पत्नी को लेने बाइक से डुहीसुही गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 पुरानी चकिया आंबेडकर नगर निवासी रामबरन राम के बेटे गुड्डू राम की पत्नी रेशमा पचवनिया ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। शनिवार को समीप स्थित डुहीसूही गांव में सफाई कर्मियों का रोस्टर लगा था। उसमें रेशमा भी शामिल थीं। शाम को गुड्डू बाइक से पत्नी को लेने जा रहे थे। इस बीच रास्ते में लालपुर गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे हेलमेट नहीं लगाए थे। आसपास लोगों की मदद से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां हालत खराब देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके उन्हें वाराणसी ट्राॅमा सेंटररेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस 108 सेवा तत्काल उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी विलंब हो गया। किसी तरह निजी साधन से गुड्डू को लेकर वाराणसी चिकित्सालय जा रहे थे। इस बीच रास्ते में सिकंदरपुर (बाड़े पर) के पास गुड्डू ने दम तोड़ दिया। परिवारजन शव लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय लौट आए। उधर, मौत की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में रिश्तेदार, नातेदार व बस्ती के लोग पहुंच गए। चकिया थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed