{"_id":"5f2072e58ebc3e639b720857","slug":"a-young-man-was-strangled-to-death-while-sleeping-at-home-chandauli-news-vns538462072","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनिया। थाना क्षेत्र के नुआंव बाजार स्थित एक घर में घुसकर कर बदमाशों ने सोमवार की रात कमरे में सो रहे सूरज गुप्ता (20) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह परिवार वालों को हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। सूरज के पिता ने छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहनिया थाना क्षेत्र के नुआंव बाजार निवासी गुप्ता की तीन पुत्र व तीन पुत्रियां थी। सोमवार की रात सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। रात में घर में घुसे बदमाशों ने कमरे सो रहे सबसे छोटे पुत्र सूरज गुप्ता (20) की धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे सूरज की मां जब उसे नींद से जगाने के लिए कमरे में गई तो उसका खून से लथपथ शरीर देखकर उनके होश उड़ गए। इसके चीखते-चिल्लाते हुए वह कमरे से बाहर आई। बाद में सभी लोग कमरे गए तो सूरज को मृत देखकर उनके होश उड़ गए। बाद में पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया और थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया और मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष सुनीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ओमप्रकाश गुप्ता ने अपने मंझले बेटे के ससुराल के तीन लोगों व बेटी के ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।