{"_id":"67b4dffe73094e3f9708214c","slug":"a-young-man-was-killed-by-attacking-with-a-knife-chandauli-news-c-189-1-svns1010-127435-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चाकू से हमला कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चाकू से हमला कर युवक की हत्या
विज्ञापन
धानापुर। महाराई (बिंदपुरवा) में मंगलवार को देर शाम लगभग साढ़े सात बजे नशे में धुत एक युवक ने चाकू से हमला कर चंदन (21) की हत्या कर दी। चंदन का साथी दिलीप घायल हो गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, ग्रामीणों ने आरोपी को भी पीटकर घायल कर दिया। उसका भी इलाज चल रहा है।
महाराई निवासी प्रभुनाथ के पुत्र चंदन (21) और मुन्ना बिंद के पुत्र दिलीप (18) मंगलवार की शाम गांव के बाहर स्थित काली माता मंदिर से घर लौट रहे थे। गांव में पहुंचते ही गांव के ही सोनू (23) नामक युवक ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चंदन को सीने और पेट में चाकू लगी, जबकि दिलीप को पेट में लगी।
चाकू लगते ही वहीं बेहोश होकर गिर गए। शोर होने पर ग्रामीण और परिजन इकट्ठा हो गए और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाॅक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। दिलीप को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हमलावर युवक नशे में था। ग्रामीणों ने हमलावर युवक सोनू की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे भी सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसे डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।