फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man sleeping at a farmhouse was shot dead.

Chandauli News: फार्म हाउस पर सोए युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 06 Mar 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man sleeping at a farmhouse was shot dead.
कंदवा के जलालपुर में गोली लगने से मृत विशाल सिंह। फाइल फोटो
कंदवा (चंदौली)। क्षेत्र के जलालपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे बदमाशों ने फार्म हाउस में सो रहे विशाल सिंह (27) की कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश खेतों के रास्ते भाग गए। सबूत मिटाने के लिए वे फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। सूचना मिलने पर कंदवा, चंदौली और धीना थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना से नाराज लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से पुलिस को रोक दिया। तीन घंटे बाद किसी तरह लोग माने। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जलालपुर गांव निवासी अजीत सिंह क्षेत्र के बड़े काश्तकार थे। उनके दो पुत्र विवेक सिंह (33) के अलावा विशाल सिंह (27) थे। विशाल सिंह पिता की खेती संभालते थे। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और कनपटी पर पिस्टल से गोली मार दी। इससे मौके पर ही विशाल की मौत हो गई। फार्म हाउस के कर्मचारियों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। देखते ही देखते भीड़ जुट गई। इस घटना के बाद से लोगों में नाराजगी फैल गई। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने लोगों को समझाने की काेशिश की लेकिन लोग नहीं माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने रोक दिया। सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद एएसपी अनंत चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मृतक के बड़े भाई विवेक सिंह से बात कर समझाने की कोशिश की, बावजूद इसके बात नहीं बनी।
लगभग तीन घंटे बाद पहुंचे एसपी आदित्य लांग्हे ने परिवार वालों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article