फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man sitting at a shop was shot dead with a licensed gun

Chandauli News: दुकान पर बैठे युवक की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या

Mon, 07 Apr 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting at a shop was shot dead with a licensed gun
शिकारगंज। बलिया खुर्द ग्राम पंचायत के पंचायत भवन के सामने झोपड़ीनुमा दुकान में बैठे अलीपुर भांगड़ा गांव निवासी नागेंद्र राजभर (25) की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। चकिया पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपी बलिया खुर्द गांव निवासी सुजीत चौहान व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले अलीपुर भांगड़ा गांव निवासी स्व. सामू राजभर के छोटे बेटे नागेंद्र राजभर रविवार को ग्राहक जन सेवा केंद्र से पैसा निकालने बलिया खुर्द गांव आए थे। पंचायत भवन के सामने स्थित मड़ईनुमा दुकान में अपने दो साथियों के साथ बैठे थे। उस दौरान उनके साथी पैसा निकालने के लिए ग्राहक जन सेवा केंद्र में चले गए और नागेंद्र बैठे रहे। आरोप है कि उसी बीच बलिया खुर्द गांव निवासी राम अनुज चौहान का बेटा सुजीत चौहान अपने पिता की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर वहां आया और नागेंद्र राजभर को पीछे से सटाकर गोली मार दी। इससे नागेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना शिकारगंज चौकी पुलिस और चकिया कोतवाली को दी। सूचना पर सीओ राजीव सिसोदिया, कोतवाल अतुल प्रजापति, शिकारगंज चौकी प्रभारी यज्ञ नारायण वहां पहुंच गए और आरोपी व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली। सीओ चकिया राजीव सिसोदिया का कहना है कि अलीपुर भंगड़ा गांव निवासी नागेंद्र राजभर को सुजीत चौहान ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से पीछे से सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार गोली चलाने वाला सुजीत चौहान मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। नागेंद्र के बड़े भाई रविंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed