{"_id":"6aa064f1b11824fee406f2c4","slug":"a-young-man-sits-on-a-dharna-in-a-water-filled-pit-on-the-road-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154322-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क पर पानी भरे गड्ढे में धरने पर बैठा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क पर पानी भरे गड्ढे में धरने पर बैठा युवक
विज्ञापन
पड़ाव पर पानी में उतरकर धरना देते पंकज यादव। संवाद
पड़ाव। सूजाबाद के बहादुरपुर-पड़ाव मार्ग पर सड़क के बीच बना करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा खतरा बन गया है। गड्ढे में पानी भरा होने से उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय युवक पंकज यादव गड्ढे में उतरकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान लोगों ने नगर निगम और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
कहा कि सड़क की बदहाली और गड्ढे की समस्या से कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। पंकज यादव ने कहा कि 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। पानी भरा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को गड्ढे की वास्तविक गहराई दिखाई नहीं देती। ऐसे में कोई व्यक्ति या वाहन उसमें गिरकर गंभीर हादसे का शिकार हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि दो-तीन दिनों के भीतर गड्ढे को भरकर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो क्षेत्रवासी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में विजय यादव, संजय कसेरा, विकास यादव, सेराज कुरैशी, मनोज यादव, संतोष यादव, रोहित यादव, सूरज साहनी, रितेश सागर, शिवम, अमन, कमलेश पासवान, प्रिंस विश्वकर्मा, रितेश यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।