{"_id":"68cc7250e751a6e1e304d4d0","slug":"a-young-man-returning-from-his-in-laws-house-on-a-bike-died-in-a-road-accident-chandauli-news-c-190-1-ana1001-148457-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर- बसंतपुर मार्ग पर बुधवार की रात अपायल ईंट भट्ठे के अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराने से लाल बाबू राजभर 30 वर्ष की मौत हो गई। घटना के समय हेलमेट नहीं पहने थे। सुबह टहल रहे लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि कैथवली गांव निवासी लाल बाबू राजभर रात में खाना खाने के बाद घर से अपने ससुराल बसंतपुर गए थे। रात में ससुराल से बाइक से घर लौटते समय अपायल ईंट भट्ठे के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, इस दुर्घटना में बाइक सवार लाल बालू लहूलुहान होकर अचेत हो गए। रात का समय होने के कारण कोई राहगीर न गुजरने के कारण समय से इलाज नहीं मिल सका। सुबह लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां उमरावती देवी का रो-रो कर बुरा हाल हैं। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी दो वर्षीय बेटे हिमांशु के साथ मायका में रहती थी। मौत की जानकारी होने पर ससुराल पहुंची। वह पति को याद कर बेहोश हो जा रही थी। रो-रोकर कह रही थी कि बरसात होेने के कारण रात में वापस आने से मना किया था, लेकिन मेरी बातों की परवाह न कर जरूरी काम की बात कह निकल गए।