{"_id":"687bf474f7399fedee0dd49a","slug":"a-young-man-jumped-from-the-rajghat-bridge-and-died-in-the-hospital-chandauli-news-c-189-1-svns1013-133958-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: राजघाट पुल से कूदा युवक, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: राजघाट पुल से कूदा युवक, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
पड़ाव। राजघाट स्थित मालवीय पुल से शनिवार शाम एक युवक ने डोमरी मार्ग की ओर छलांग लगा दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सूजाबाद पुलिस ने घायल को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सूजाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुल से गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को मृत युवक की जेब से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला। इसके चलते उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की। जिसके बाद उसकी पहचान राजदेव चौधरी (35) पुत्र बंगाली चौधरी, निवासी मढि़या के रूप में हुई। थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।