फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man drowned in Chandraprabha dam while bathing

Chandauli News: नहाने के दौरान चंद्रप्रभा बांध में डूबा युवक

Mon, 28 Jul 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned in Chandraprabha dam while bathing
राजदरी। क्षेत्र के चंद्रप्रभा बांध में नहाने गए एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसकी पहचान रेयाज (22) पुत्र अली हुसैन, निवासी थाना जैतपुरा, वाराणसी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ बांध घूमने और नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से बांध में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था। थानाध्यक्ष रमेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश जारी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed