फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man dies of a heart attack

दिल का दौरा पड़ने से जवान की मौत, परिजनों में शोक

Mon, 07 Sep 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man dies of a heart attack
धानापुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रपुरा अंतर्गत गांव पूरा चेता दूबे निवासी कुलदीप कुमार (45) की रविवार की सुबह राजौरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह जम्मू-काश्मीर के राजौरी सेक्टर में जूनियर कमीशन आफिसर (जेसीओ) के पद पर तैनात थे। शनिवार को आखिरी बार वह पत्नी और परिवार वालों से फोन से बात की थी। अक्तूबर में वह छुट्टी आने वाले थे। इस बीच घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। जवान का शव सोमवार को शाम पांच बजे उनके गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन

धानापुर थाना क्षेत्र के पूरा चेता दूबे निवासी स्व. लालता प्रसाद के पांच बेटों में कुलदीप कुमार दूसरे नंबर पर थे। वह वर्ष 1995-96 में सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल वह जम्मू-काश्मीर के राजौरी सेक्टर में जूनियर कमीशन आफिसर (जेसीओ) के पद पर तैनात थे। उनकी 10 दिन पहले सभी भाईयों और शनिवार को पत्नी ममता से बात हुई थी। तब उन्हें किसी प्रकार की बीमारी की कोई शिकायत नहीं थी। परिजनों नें बताया कि अधिकारियों ने सुबह दस बजे मोबाईल पर फोन कर सिर्फ इतना बताया कि सुबह आठ बजे के करीब कुलदीप कुमार शौच करके शौचालय से बाहर आए उसी बीच अचानक गश्त खाकर गिर पड़े। जहां आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सेना के अधिकारियों के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उनका शव सोमवार की शाम पांच बजे पैतृक गांव में सम्मान के साथ लाया जाएगा।
विज्ञापन

अक्तूबर में आने वाले थे घर कुलदीप
परिवार वालों का हाल बेहाल, लोगों ने दी सांत्वना
संवाद न्यूज एजेंसी
धानापुर। जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में जेसीओ के पद पर तैनात कुलदीप के मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह अक्तूबर में घर वाले थे। शनिवार को पत्नी ममता से बात के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया था कि अक्तूबर में वह घर जरूर आएंगे। लेकिन उनकी मौत ने सभी को झकझोर दिया है। वहीं कुलदीप की अपने सभी भाईयों से दस दिन पहले काफी देर तक बात हुई थी। पत्नी से बातचीत में उन्होंने पूरी तरह से अपने को स्वस्थ बताया था। वह कोरोना काल से पहले ही घर आए थे। घर वाले भी उनके आने का इंतजार कर रहे थे। कुलदीप की मां दुलारी देवी को जैसे ही बेटे के निधन की जानकारी वह छाती पीटकर रोने लगी। वहीं पत्नी ममता रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। कुलदीप के दो पुत्र हैं। बड़ा मिलन कुमार मौर्य (16) जो ग्यारहवीं का छात्र है और छोटा संगम कुमार मौर्य कक्षा सातवीं में पढ़ाई करता है। पत्नी ममता देवी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। घटना की जानकारी के बाद घर पर भीड़ इकट्ठा हो गई। उनके घर पर सांत्वना देने वाले रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed