{"_id":"5fda60d28ebc3e3c87151ddb","slug":"a-young-man-dies-after-being-hit-by-a-fast-bolero-chandauli-news-vns563707894","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

संव द न्यूज एजेंसी
चकिया । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के पास बुुधवार की देर शाम तेज रफ्तार मालवाहक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पंचायत मित्र त्रिनेत्र सिंह (32) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके मित्र आशीष यादव (30) की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी रणजीत सिंह के बड़े पुत्र त्रिनेत्र सिंह बुधवार की शाम गांव निवासी अपने साथी आशीष यादव के साथ भुसियां गांव स्थित अपने खेत पर गए हुए थे। देर शाम काम पूरा कर वह दोनों बाइक से वापस घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह दोनों गांव के पास पहुंचे की तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही मालवाहक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों लोगों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां त्रिनेत्र सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि आशीष की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतक त्रिनेत्र सिंह मुजफ्फरपुर गांव निवासी तथा ग्राम प्रधान त्रिदेव सिंह के बड़े भाई व पुरानाडीह गांव के पंचायत मित्र थे। घटना से बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अस्पताल पर भाजपा नेता पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान सहित ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी रही।
रिपोर्ट - शीतला राय
बाइट -1554
संपादन - कमलजीत सिंह