फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man caught with 13 kg silver jewelery at PDDU Junction

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर 13 किलो चांदी के आभूषण के साथ एक युवक धराया

Sat, 23 Mar 2024 04:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:24 PM IST
विज्ञापन
A young man caught with 13 kg silver jewelery at PDDU Junction
राजकीय रेलवे पुलिस ने दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार की देर शाम 13 किलो चांदी के जेवरात के साथ युवक को पकड़ लिया। युवक चांदी के आभूषण वाराणसी से बिहार के आरा जिला ले जा रहा था। उसके पास सबंधित कागजात नहीं थे। जीआरपी ने इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई है। शुक्रवार को वाराणसी से आई आयकर विभाग की टीम युवक और आभूषण को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि होली के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की देर शाम दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर चौकी प्रभारी राघवेंद्र कुमार मिश्र टीम के साथ संदिग्धों की जांच कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बैग लिए संदिग्ध युवक दिखा। बैग की तलाशी लेने पर उसमें चांदी के आभूषण मिले। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रिंकू कुमार निवासी विसुंधरी सकलडीहा चंदौली बताया। उसने बताया कि वह चांदी के आभूषण वाराणसी से बिहार के आरा जिले में ले जा रहा है। बताया कि आभूषण पहुंचाने के एवज में उसे हर बार दो हजार रुपये मिलते हैं। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद आभूषण और आरोपी की सूचना वाराणसी आयकर विभाग को दी गई। टीम के आने पर शुक्रवार को आभूषण और आरोपी को टीम के हवाले कर दिया गया। बरामद आभूषण की कीमत 5.50 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed