फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young boy got stuck on the railway tracks while trying to retrieve a kite, and a freight train ran over him

Chandauli News: पतंग लूटने में पटरी पर फंसा मासूम, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी

Thu, 01 Jan 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A young boy got stuck on the railway tracks while trying to retrieve a kite, and a freight train ran over him
सैयदराजा। नगर के रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला नजारा देखने को मिला। पतंग लूटने के चक्कर में 14 वर्षीय किशोर सोनू रेलवे की पटरी पर फंसा रहा। इस दौरान उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। हादसे में किशोर बाल-बाल बच गया। बुधवार दोपहर एक किशोर पतंग लूटने के प्रयास में रेलवे पटरी पर चला गया। तभी एक मालगाड़ी आ गई। सैयदराजा का किशोर सोनू ने घबराहट में हटने के बजाय पटरी पर ही लेट गया। देखते ही देखते पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। बड़ी दुर्घटना के बावजूद किशोर को एक भी खरोंच तक नहीं आई। मालगाड़ी के गुजरने के बाद जब वह सुरक्षित उठा तो आसपास मौजूद लोग स्तब्ध हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने किशोर को कड़ी फटकार लगाते हुए वहां से भगा दिया। लोगों का कहना है कि पतंगबाजी के दौरान बच्चों द्वारा रेलवे ट्रैक के पास की जा रही लापरवाही कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे फाटक के आसपास निगरानी बढ़ाई जाए और बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed