Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A trailer truck ran over people who had stopped to help an injured driver; two people died, and three were injured.

Chandauli News: घायल चालक की मदद के लिए रुके लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, तीन घायल

Sat, 07 Nov 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A trailer truck ran over people who had stopped to help an injured driver; two people died, and three were injured.
सैयदराजा में सड़क दुर्घटना में मृत सरोज सेठ। फाइल फोटो 
सैयदराजा। बगहीं-कुंभापुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात सड़क हादसे में घायल कंटेनर चालक की मदद के लिए पहुंचे लोगों को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। इससे तबरेज आलम (22), सरोज सेठ (35) की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक पिकअप को टक्कर मारते हुए भाग गया। हादसे के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चंदौली से बिहार की ओर टायर लादकर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर बृहस्पतिवार की रात अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को केबिन से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रेलर लोगों को नहीं देख सका और बचाव कार्य में जुटे लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गया। भागने के प्रयास में उसने आगे चल रहे पिकअप को भी टक्कर मार दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटते, इससे पहले ही ट्रेलर चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेलर की चपेट में आने से बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी तबरेज आलम (22) पुत्र अकबर अंसारी और सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर निवासी सरोज सेठ (35) पुत्र प्रेम सेठ की मौत हो गई। वहीं, अरमान, इश्तियाक खान और पिकअप चालक पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक मिश्र पुलिस मौके पर पहुंचे। एनएचएआई की हेल्पलाइन टीम भी पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। टीम ने कंटेनर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर जाम की स्थिति बनी रही। रात एक बजे वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

इनसेट-
-----------
दूसरे को बचाने में खुद मौत के मुंह में चले गए सरोज और तबरेज
पीडीडीयू नगर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सरोज सेठ सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह दोस्त के साथ वाराणसी गए थे। देर रात लौटने के बाद वाहन से उतरकर घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना देखकर वह घायलों की मदद के लिए पहुंच गए। उन्हें क्या पता था कि दूसरों की जान बचाने की कोशिश उनकी ही जान चली जाएगी।

पिता प्रेम सेठ के तीन बेटों में सरोज दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी फरवरी 2023 में पूजा से हुई थी। दंपती की दो वर्ष की बेटी आर्या है। सरोज की मौत के बाद पिता प्रेम सेठ, मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, खजुरा बाजार, दुर्गावती निवासी तबरेज आलम नौबतपुर में टायर में हवा भरने और पंचर बनाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार की रात वह खजुरा बाजार निवासी एक परिचित की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले गए थे। वहां उसे खाना देने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घायलों की मदद के लिए पहुंचे तबरेज की भी जान चली गई। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया। संवाद

सैयदराजा में सड़क दुर्घटना में मृत सरोज सेठ। फाइल फोटो 

सैयदराजा में सड़क दुर्घटना में मृत सरोज सेठ। फाइल फोटो 

सैयदराजा में सड़क दुर्घटना में मृत सरोज सेठ। फाइल फोटो 

सैयदराजा में सड़क दुर्घटना में मृत सरोज सेठ। फाइल फोटो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed