{"_id":"685ef30cb0cc340c8808d53a","slug":"a-three-member-team-will-investigate-corruption-in-dhanapur-chandauli-news-c-189-1-svns1011-132919-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: धानापुर में भ्रष्टाचार की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: धानापुर में भ्रष्टाचार की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम
विज्ञापन
धानापुर। जनपद के सबसे बड़े ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। एडीओ पंचायत राजेश सिंह के नेतृत्व में कमेटी बना दी गई है। कमेटी को कार्यों की गुणवत्ता और स्थलीय परीक्षण कर जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर देने का निर्देश है।
जनपद के सबसे बड़े ग्राम पंचायत धानापुर में स्वच्छता अभियान के तहत ओडीएफ गांव धानापुर में ओडीएफ प्लस तहत लगभग सवा करोड़ रुपया आया था इससे आरआरसी सेंटर, कूड़ेदान, डस्टबीन, कूड़ागाड़ी, फिल्टर चैंबर, सोख्ता गड्ढा आदि बनाए जाने थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि लगभग 60 हजार रुपये की लागत से बना फिल्टर चैंबर मानक के अनुरूप नहीं बना। लगभग तीन साल बाद भी ढक्कन नहीं लग पाया है। यही हाल कूड़ादानों का भी है। एक माह पूर्व जांच के लिए केंद्रीय टीम आने की सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी ने गांव की जांच में कार्यों को देखकर काफी नाराजगी प्रकट की थी। वहीं बीडीओ की नाराजगी के बाद भी गुणवत्ता में सुधार नहीं होने पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। टीम स्वच्छता अभियान के तहत आए मद के सापेक्ष कार्यों की जांच करेगी। बीडीओ विजय कुमार ने जिला पंचायत राज्य अधिकारी को सूचित करते हुए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को जांच टीम को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करते हुए जांच में सहयोग का आदेश दिया है।