फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A speeding pickup collided with two autos, one dead, two in critical condition

Chandauli News: तेज रफ्तार पिकअप ने दो ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 23 May 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A speeding pickup collided with two autos, one dead, two in critical condition
गोविंद की मौत के बाद रोती मां शांति देवी। संवाद - फोटो : 1
नौगढ़। गोंडटुटवा मोड़ के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप ने दो ऑटो टक्कर मार दी। इससे दोनों ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गए। दोनों ऑटो में सवार दस लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बिहार के कैमूर जिले के अधौरा गांव निवासी गोविंद (20) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऑटो सवार रवि और अवधेश की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी युवक घर से गोवा स्थित एक निजी कंपनी में काम के लिए निकले थे। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, पिकअप चालक को गिरफ्तार करके पुलिस कार्रवाई कर रही है। सोनभद्र और बिहार के 10 युवक, गोवा जाने के लिए घर से शुक्रवार को पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे। इस दौरान एक ऑटो में सोनभद्र जिले के सीयरियां-सुअरसोत निवासी रामभजन, श्यामलाल, अजय और संदेश सवार थे। वहीं, ऑटो महिला गांव निवासी सर्वजीत चला रहा था। दूसरे ऑटो में बिहार के अधौरा निवासी उमेश, रवि, अवधेश, गोविंद और प्रभु सवार थे। नौगढ़-चकिया मुख्य मार्ग पर गोंडटुटवा मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पहले एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे ऑटो में भी टक्कर मार दिया। दोनों ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉ. चंद्रा एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश पटेल ने जांच के बाद बिहार के अधौरा निवासी गोविंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि रवि और अवधेश की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने अन्य घायलों को उपचार के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

गोविंद अपने पिता का इकलौता पुत्र था। थानाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप चालक को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed