फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A small bridge to be built in Amaval; residents of 15 villages to benefit.

Chandauli News: अमावल में बनेगा लघु सेतु, 15 गांवों के लोगों को होगी सहूलियत

Wed, 15 Jul 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A small bridge to be built in Amaval; residents of 15 villages to benefit.
पीडीडीयू नगर। तुलसी आश्रम-अमावल मार्ग पर सकलडीहा रजबाहा की क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब 40 लाख रुपये की लागत से लघु सेतु निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। शासन से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे करीब 15 गांवों के लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


अमावल गांव के पास रजबाहा पर बनी पुलिया कई वर्षों से जर्जर हालत में है। पुलिया की रेलिंग टूटकर नहर में गिर चुकी है, जिससे यहां से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है। आए दिन राहगीर फिसलकर घायल हो जाते हैं। कुछ दिन पूर्व एक स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर रजबाहा में गिर गई थी, जिसमें सवार लोग घायल हो गए थे। ग्रामीण लंबे समय से पुलिया के स्थान पर नया लघु सेतु बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के प्रयास के बाद पीडब्ल्यूडी ने 40 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। लघु सेतु बनने से अमावल, बलारपुर, मनियारपुर, चतुर्भुजपुर, बरठी, नरैना, कम्हारी, डैना, टेकापुर समेत करीब 15 गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही सकलडीहा कस्बा स्थित बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट.......

ग्रामीण अमावल में रजबाहा की क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर लघु सेतु के निर्माण की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए लघु सेतु के निर्माण की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलने और बजट जारी होने के बाद लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed