फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A short circuit caused a fire in a residential shed, burning four goats alive.

Chandauli News: शॉर्ट सर्किट से रिहायशी मड़ई में लगी आग, चार बकरियां जिंदा जलीं

Sun, 24 May 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a residential shed, burning four goats alive.
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के ढून्नू गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक रिहायशी मड़ई जलकर राख हो गई। हादसे में मड़ई में बंधी चार बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं साइकिल, चौकी, कपड़े और घरेलू उपयोग का अन्य सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ढून्नू गांव निवासी रामनिहोर विश्वकर्मा की रिहायशी मड़ई के पास लगे बिजली के खंभे पर 440 वोल्ट की केबल गर्मी के कारण जलने लगी। बताया जा रहा है कि केबल से निकली चिंगारी उड़कर मड़ई पर गिर गई, जिससे उसमें आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मड़ई धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन

आग लगने के समय मड़ई में चार बकरियां बंधी हुई थीं। अचानक आग लगने से उन्हें बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका, जिससे चारों बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। इसके अलावा साइकिल, चौकी, कपड़े तथा अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार ने हजारों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टी तथा पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

समाजसेवी राजीव विश्वकर्मा ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जर्जर तारों की मरम्मत कर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article