फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A plant will strengthen brother-sister relationship

Chandauli News: एक पौधा मजबूत करेगा भाई-बहन का रिश्ता

Sat, 06 Jul 2024 03:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
A plant will strengthen brother-sister relationship
नौगढ़। वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए आयुष वन, मित्र वन, और एक पौधा मां के नाम जैसे अभियान शुरू किए गए हैं। अब इसमें एक और कड़ी जोड़ी गई है, जिसे भाई-बहन पौधारोपण का नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य रक्षाबंधन को यादगार बनाना है। इसके तहत रक्षाबंधन भाई-बहन मिलकर पौधे लगाएंगे। वन विभाग के अनुसार भाई-बहन की जोड़ी के नाम से पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई जाएगी। 15 अगस्त से अभियान तेज किया जाएगा। इसके तहत बहनें भाई की कलाई में राखी बांधेंगी। इसके बाद दोनों मिलकर पौधारोपण करेंगे। इसके बाद इन पौधों की निगरानी और रखरखाव वन विभाग करेगा। इन पौधों की जियो टैगिंग भी कराई जाएगी। इसी तरह वन विभाग ने एक पौधा मां के नाम अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत, बरवाडीह गांव में 15 हेक्टेयर में 16,500 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए गड्ढों की खुदाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed