फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   a person walking in the village was blown away after receive call from DM office asked are okay on ventilator

डीएम ऑफिस से फोन आते ही गांव में टहल रहे व्यक्ति के उड़ गए होश, पूछा- ‘आप वेंटिलेटर पर स्वस्थ हैं न’

Fri, 21 May 2021 09:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 May 2021 09:13 PM IST
सार

चंदौली जिले के बरहनी विकास खंड के भैसा पिपरी गांव निवासी सुनील राय के परिजनों में हड़कंप मच गया जब डीएम ऑफिस से एक फोन आय़ा। फोन पर पूछा गया था कि आप वेंटिलेटर पर स्वस्थ्य हैं न’। 

विज्ञापन
a person walking in the village was blown away after  receive call from DM office asked are okay on ventilator
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस से ज्यादा फोन आने के बाद परेशान हुए पिपरी के सुनी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट होने की सलाह दे रहा है और चिकित्सकों की टीम को लगातार उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेनी है। इसके बीच कई बार स्वस्थ व्यक्ति को भी बीमार बता दिया जा रहा है। कुछ ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला चंदौली जिल के बरहनी विकास खंड के भैसा पिपरी गांव निवासी सुनील राय के साथ सामने आया है।

विज्ञापन


इस  गांव में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। कई लोगों की मौत के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए लोगों के सैंपल लिए। गांव निवासी सुनील राय (48) ने भी 10 मई को अन्य लोगों के साथ कोरोना की जांच कराई। इसके बाद उन्हें कोई रिपोर्ट नहीं दी गई, न ही मोबाइल पर कोई मैसेज आया।
विज्ञापन


गांव की आशा कार्यकर्ता के पास गांव के 14 पॉजिटिव लोगों के नाम आए। इसमें भी सुनील का नाम नहीं आया। इससे वे निश्चिंत हो गए। इसी बीच 20 मई की दोपहर में सुनील के मोबाइल पर कॉल आया। फोन उठाने पर डीएम कार्यालय से पूछा गया कि आप वेंटिलेटर पर चल रहे हैं। अब आपका स्वास्थ्य ठीक है न। यह सुनकर सुनील के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वे घर पर हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब तक रिपोर्ट की जानकारी ही नहीं मिली है। इसके बाद फोन कट गया। इसके कुछ देर बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी से फोन आया और पूछा गया कि आप स्वस्थ हैं न। आपके नाम से अस्पताल में बेड बुक है। यदि कोई समस्या हो तो बताइएगा।

इस तरह सुनील के पास शाम पांच बजे तक दस बार से अधिक बार फोन आया और स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। इससे सुनील पूरी तरह परेशान हो गए हैं। दूसरी तरफ सुनील की वजह से गांव के लोग भी भयभीत नजर आ रहे हैं।

मामले में सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी ने कहा कि  मोबाइल नंबर के हेरफेर की वजह से ऐसा हुआ होगा। गांव में जांच के दौरान कुछ लोग अपना नंबर न देकर दूसरे का नंबर दे दे रहे हैं। ऐसे में यह दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed