फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A passenger did a shameful act in Rajdhani Express

Chandauli News: राजधानी एक्सप्रेस में यात्री ने की शर्मनाक हरकत

Tue, 08 Apr 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A passenger did a shameful act in Rajdhani Express
पीडीडीयू नगर। सियालदह से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बीते 4 अप्रैल की रात एक यात्री ने शर्मनाक हरकत की। यात्रा के दौरान यात्री द्वारा अश्लील हरकत किए जानने पर खूब हो हल्ला हुआ। ट्रेन में सवार धनबाद के पूर्व चेयरमैन चंद्रशेखर अग्रवाल ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर शेयर किया है। राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन में इस प्रकार की घटना होने पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर साझा किए गए वीडियो और महिला के प्रार्थना पत्र के अनुसार यह घटना ट्रेन के A-1 कोच में हुई। एक सीट पर बैठे यात्री ने अश्लील हरकत की। महिला यात्रियों ने जब उसे मना किया तो वह गालियां देने लगा। जब महिलाओं ने उसे टोका, तब भी उसने अपनी हरकतें नहीं रोकी। इससे परेशान होकर यात्रियों ने ट्रेन अधीक्षक को लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह ट्रेन धनबाद से गया होते हुए रात 1.12 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। हालांकि यहां किसी ने इसकी शिकायत आरपीएफ अथवा जीआरपी से नहीं की। एक्स पर मामला सार्वजनिक होने के बाद अब हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed