फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A mini traveler full of animals collided with a vehicle, one died after jumping into the river

Chandauli News: वाहन से टकराई संरक्षित पशुओं से भरी मिनी ट्रैवलर, नदी में कूदने से एक की मौत

Sun, 23 Mar 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A mini traveler full of animals collided with a vehicle, one died after jumping into the river
सैयदराजा। नौबतपुर कर्मनाशा नदी पर बने पुल पर संरक्षित पशु लदा मिनी ट्रैवलर दूसरे वाहन से टकरा गया। हादसा होने पर उस पर सवार एक पशु तस्कर ने पकड़े जाने के डर से कर्मनाशा नदी में छलांग लगा दी। नदी में पानी नहीं होने से पत्थर पर गिरकर उसकी मौत हो गई। छलांग लगाने से घायल पशु तस्करी का दूसरा आरोपी पीछे से आ रहे एक वाहन पर चढ़कर भाग गया। पुलिस ट्रैवलर को कब्जे में लेकर थाने ले आई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नौबतपुर कर्मनाशा पर बने पुल पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे एक मिनी ट्रैवलर बस किसी दूसरे वाहन से टकरा गई। मिनी ट्रैवलर पर 13 संरक्षित पशु भरे थे। बस क्षतिग्रस्त होने के बाद पुलिस की डर से पशु तस्कर का एक आरोपी पुल से कर्मनाशा नदी में कूद गया। नीचे नदी सूखी हुई है और वहां मौजूद पत्थर पर गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान मिर्जापुर के अहरौरा निवासी अरमान अली (40) के रूप में हुई है। उधर, दुर्घटना में घायल दूसरा आरोपी पीछे से आ रहे एक वाहन पर सवार होकर भाग गया। सूचना पर पहुंची सैयदराजा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस थाने ले आई। बस में भरे संरक्षित पशुओं को बाहर निकाला गया। सैयदराजा थानाध्यक्ष विंध्येश्वरी पांडेय ने बताया कि सुबह 5 बजे सूचना मिली कि एक पशु तस्कर नदी में कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। दूसरा किसी चार पहिया वाहन से भाग गया है। बस से 13 मवेशी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed