{"_id":"6a4aa914dfafe870b30cf7e4","slug":"a-massive-tree-plantation-drive-was-carried-out-on-the-naugarh-tehsil-premises-chandauli-news-c-189-1-svns1012-150952-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नौगढ़ तहसील परिसर में वृहद पौधरोपण किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नौगढ़ तहसील परिसर में वृहद पौधरोपण किया गया
विज्ञापन
नौगढ़ तहसील में पौधरोपण करते एसडीएम विकास मित्तल। संवाद
नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर वाराणसी के प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर, भारतीय वन सेवा के निर्देश पर 1 जुलाई से चलाए जा रहे वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत रविवार को छठवें दिन जयमोहनी रेंज की ओर से स्थानीय तहसील परिसर में वृहद पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम चकिया विकास मित्तल ने हरिशंकरी का पौधा तथा तहसीलदार राहुल सिंह ने बरगद का पौधा रोपित किया। भाजपा के जिला प्रतिनिधि देवेंद्र साहनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि एवं मंत्री सुनील चौरसिया, स्वयंसेवक अश्विनी पांडेय ने भी पौधारोपण किया।
वनक्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में तहसील परिसर में पीपल, बरगद, नीम, हरिशंकरी, आंवला सहित 50 से अधिक छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में चल रहे वन महोत्सव अभियान के तहत जयमोहनी रेंज में 1 जुलाई से अब तक छह दिनों में 5000 से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं। हमारा लक्ष्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनाना है।
विज्ञापन
इस मौके पर वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय, निर्भय सिंह, सोमेश प्रथम, सोमेश द्वितीय, वन रक्षक मुलायम, प्रेम सिंह, चंद्रशेखर, मनीष गुप्ता, प्रमोद यादव, भोला नाथ आदि उपस्थित रहे।
पौधारोपण से बनेगी पीढ़ियों की परंपरा — रेंजर संजय श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-08
नौगढ़। वन महोत्सव अभियान के तहत रविवार को रेंजर संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में मझगाई रेंज के ग्राम पंचायत चिकनी में ‘आम बाहर आपके द्वार’ कार्यक्रम स्थल पर आम के पौधों का वितरण एवं पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संतलाल सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पौध भंडारे में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान ढाई सौ पौधों का वितरण किया गया। रेंजर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि वन महोत्सव केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के साथ हमारे रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। जब बच्चे और ग्रामीण मिलकर पौधारोपण करते हैं तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली की सौगात बन जाता है। आम जैसे फलदार वृक्ष न सिर्फ पर्यावरण को संतुलित करते हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पोषण का भी आधार बनते हैं। हमारा प्रयास है कि हर गांव में पौधारोपण को उत्सव की तरह मनाया जाए, ताकि यह परंपरा बनकर समाज में गहरी जड़ें जमा सके। कार्यक्रम में वन दरोगा महेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार यादव, वन रक्षक शिवपाल यादव, बीरबल, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।