फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A madman ran a bus over the wedding guests after not getting Paneer at the wedding

Chandauli News: शादी में पनीर न मिलने पर सिरफिरे ने बरातियों पर चढ़ा दी बस

Mon, 28 Apr 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A madman ran a bus over the wedding guests after not getting Paneer at the wedding
नियामताबाद। हमीदपुर गांव में शनिवार की रात एक शादी में पनीर नहीं मिलने से नाराज सिरफिरे युवक ने मंडप पर ही मिनी बस चला कर कई लोगों को कुचल दिया। मकान की दीवार भी तोड़ दी। दूल्हे के पिता, दुल्हन के चाचा सहित 6 लोगों की हालत गंभीर है। उनका इलाज वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। वही संभ्रांत लोगों और पुलिस की मध्यस्थता में रविवार की सुबह शादी कराई गई। युवक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, आरोपी बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन

मुगलसराय थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शनिवार को वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव से बरात राजनाथ यादव के यहां आई थी। राजनाथ यादव की बेटी सुमन यादव की शादी हो रही थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक धमेंद्र यादव खाना खाने पहुंचा। वह ज्यादा पनीर की मांग करने लगा। इस पर विवाद बढ़ गया। लड़की के पिता ने आकर उसे मना किया। इसके बाद गुस्से में आए युवक ने रात करीब 11 बजे अपनी मिनी बस को तेज रफ्तार में चलाकर मंडप में चारो तरफ घुमाकर चढ़ा दिया। उस दौरान मंडप में खाना खा रहे लोग घायल हो गए। उधर, मकान की दीवार भी टूट गई। बस से कुचलने की वजह से दूल्हे के पिता विनोद यादव (55) का सिर फट गया। वहीं दुल्हन के चाचा जोगिंदर यादव (42) का हाथ टूट गया। इसके साथ ही बल्लू यादव, रवि यादव, दूधनाथ, बाबूलाल पटेल भी घायल हो गए। सभी को निजी चिकित्सालय के बाद वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, घटना के बाद शादी रुक गई। काफी देर तक घायलों को देखने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सुबह हो गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस और संभ्रांत लोगों ने मध्यस्थता करके रविवार की सुबह शादी संपन्न कराई। वहीं दुल्हन के पिता राजनाथ यादव की तहरीर पर मुगलसराय थाने में धर्मेंद्र यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। धर्मेंद्र घटना के बाद से बस लेकर भाग गया। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह कई साल से मिनी बस चलाता है और उसी बस को लेकर रात में गांव आया था। मुगलसराय इंस्पेक्टर गगन राज सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह शादी संपन्न करा दी गई है। घटना में छह लोगों के घायल होने की सूचना है। उनका इलाज चल रहा है। आरोपी बस लेकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed