फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A handful of people will benefit from the new agricultural law: Ramkishun

नए कृषि कानून से मुट्ठी भर लोगों को पहुंचेगा फायदा: रामकिशुन

Mon, 05 Oct 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
A handful of people will benefit from the new agricultural law: Ramkishun
पीडीडीयू नगर। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों के हित की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर उनके खिलाफ काला कानून भी बनाती है। जब से भाजपा की सरकार केंद्र व प्रदेश में बनी है तब से समाज का हर वर्ग पूरी तरह से परेशान है। नया कानून बनाकर सरकार कुछ मुट्ठी भर लोगों को फायदा पहुंचाना चाहती है। रविवार को सपा कार्यालय पर आयोजित किसान सभा में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव बोल रहे थे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से बनाई गई नई किसान नीति का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि कानून के विरोध के लिए जिले के किसान अब एकजुट होने लगे हैं। नए कृषि कानून के लागू हो जाने से देश की कृषि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो जाएगी। कहा कि सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य अनिवार्य रूप से लागू हो ताकि कोई भी किसान समर्थन मूल्य से कम अपनी उपज की बिक्री न करे। आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। इस सरकार की नीतियां किसानों, महिलाओं, गरीबों, मजदूरों, नौजवानों, बेरोजगारों, छात्रों के खिलाफ है। श्रम कानून में संशोधन कर मजदूर विरोधी नीति बना दी है। इसका सीधा फायदा पूंजीपतियों को होगा। इस कानून के लागू हो जाने से पशुपालन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इस मौके पर जसवंत यादव, रामचंद्र पांडेय, बनवारी यादव, अंबिका सिंह, रविंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, रामआसरे मौर्य, जयनाथ सिंह, रामवचन सिंह, पवन, विनय मिश्रा, नंदलाल मिश्रा, सुदर्शन पटेल, राणा पटेल, मार्कंडेय बिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed