फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A girl fell on a plate of hot khichdi at an Anganwadi centre.

Chandauli News: आंगनबाड़ी केंद्र में गर्म खिचड़ी की प्लेट पर गिरी बच्ची

Sun, 26 Apr 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A girl fell on a plate of hot khichdi at an Anganwadi centre.
कुल्हड़िया गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र में एक बच्ची गर्म खिचड़ी की प्लेट में गिर गई। आंगबाड़ी कार्यकर्ता ने इलाज के बाद घर पहुंचाया।
विज्ञापन

कुल्हड़िया गांव के निवासी मोहर गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री रिया गुप्ता (6) रोज की तरह आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने गई थी। दोपहर के समय जब बच्चों को मध्याह्न भोजन के तहत गर्म खिचड़ी परोसी जा रही थी, उसी दौरान रिया अचानक असंतुलित हो गई और सीधे गर्म खिचड़ी से भरी प्लेट पर जा गिरी। खौलती खिचड़ी चेहरे पर पड़ने के कारण बच्ची दर्द से कराहने लगी। बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल नरही पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और विद्यालय के प्रधानाध्यापक को तलब किया। हालांकि बच्ची का उचित उपचार कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चों को गर्म भोजन देते समय विशेष निगरानी की आवश्यकता होती है, जिसमें चूक हुई है। फिलहाल बच्ची की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed