फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A female employee will be deployed at each booth

Chandauli News: प्रत्येक बूथ पर तैनात की जाएगी एक महिला कर्मचारी

Fri, 08 Mar 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
A female employee will be deployed at each booth
चंदौली। भले ही निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा अभी तक नहीं की हों, लेकिन जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। चुनाव के लिए मतदान केंद्रों को भी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। साथ ही मतदान केंद्रों पर कार्मिकों की तैनाती की तैयारी शुरु कर दी गई है। इसके लिए जिले के सभी विभागों में तैनात कर्मचारियों का ब्योरा एनआईसी के पोर्टल पर फीड कराकर फ्रीज कर दिया गया है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक महिला कर्मचारी की भी तैनाती की जाएगी, साथ ही चुनाव से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इसके संबंध सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें, ताकि जैसे ही आयोग के निर्देश आए उसे पर अमल किया जा सके।
विज्ञापन

जनपद में चार विधानसभा हैं। जिसमें मुगलसराय, सकलडीहा,सैयदराजा के साथ चकिया सुरक्षित है। विधानसभाओं में तीन विधानसभा चंदौली सांसदीय लोकसभा के दायरे में आती हैं वही दो विधानसभा शिवपुरी अजगर भी इसमें शामिल है। जनपद की विधानसभा सीटों के लिए 1541 बूथ बनाए गए हैं।जहां पर कर्मचारियों की भी तैनाती लगभग पूर्ण हो चुका है लगभग 8500 कर्मचारी इस कार्य के लिए लगाए गए हैं। यही नहीं चार की टीम बनाई गई है।जिसमें एक महिला को शामिल किया गया है, सभी बूथों पर एक महिला के तैनाती अनिवार्य है। वही चंदौली लोकसभा के लिए दो विधानसभा वाराणसी के शिवपुर, अजगरा शामिल है। उन विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों वाराणसी से ही रवाना होंगी। अधिकारियों को माने तो जनपद के चारों विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव के लिए पूरी कर ली गई है। तीन विधानसभा चंदौली संसदीय क्षेत्र में और एक विधानसभा रावर्टसगंज संसदीय क्षेत्र में आती है। चंदौली में सकलडीहा मुगलसराय,सैयदराजा और चकिया रावर्टसगंज में शामिल है।
विज्ञापन


जनपद में अगर 1541 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया और लगभग 8500 हजार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed