फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A farmer returning home from the field was crushed to death by a hydra

Chandauli News: खेत से घर लौट रहे किसान की हाइड्रा से कुचलकर मौत

Wed, 26 Feb 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A farmer returning home from the field was crushed to death by a hydra
पीडीडीयू नगर। नगर से सटे हृदयपुर गांव में मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे हाइड्रा की चपेट में आने से खेत से घर लौट रहे साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। घटना के बाद हाइड्रा चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने हाइड्रा को रोक लिया और शव को रोक कर मुआवजा की मांग पर अड़ गए। इसके चलते शव सात घंटे तक मौके पर पड़ा रहा। हंगामा होने की जानकारी मिलने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में मृत वृद्ध हृदयपुर निवासी पूर्व में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके चंद्रशेखर यादव के बड़े पिताजी थे।
विज्ञापन

हृदयपुर गांव में डीएफसीसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन) का फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के समीप ही गांव निवासी फूलचंद यादव (70) का खेत और तालाब है। फूलचंद रोजाना तालाब और खेत की निगरानी करने जाते थे। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे साइकिल से खेत की तरफ निकले थे। इसी बीच निर्माणाधीन स्थल पर हाइड्रा बेकाबू हो गई और साइकिल सवार फूलचंद को कुचल दिया। इससे फूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। लोग मौके पर पहुंचते, इससे पहले ही चालक मौके से भाग गया। घटना की जानकारी होते ही चंद्रशेखर यादव, ग्राम प्रधान मनोज यादव सहित अन्य लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने हाइड्रा को रोक लिया और हंगामा करने लगे। सूचना पर मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर दल-बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीण 50 लाख रुपये मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, डीएफसीसी के अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि नाबालिग शराब के नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था। कंपनी की लापरवाही से हादसा हुआ है। सूचना पर डीएफसीसी के जेई पहुंचे और 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन नहीं माने। इस बीच मौके पार पहुंचे सपा नेताओं ने धरना शुरू कर दिया। अपराह्न करीब तीन बजे डीएफसीसी के सीनियर एग्जीक्यूटिव रवि कुमार सिंह ने एक लाख रुपये परिजनों को दिए जाने, एक सप्ताह के भीतर आठ लाख रुपये और देने का आश्वासन दिया। साथ ही निर्माण कार्य में संविदा के आधार पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आशुतोष का कहना है कि हृदयपुर में हाइड्रा की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हाइड्रा को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed