{"_id":"6a9b23c04a8402b4b20ede66","slug":"a-drunk-young-man-returned-home-his-health-deteriorated-and-he-died-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154079-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शराब के नशे में घर पहुंचा युवक, तबीयत बिगड़ी और गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शराब के नशे में घर पहुंचा युवक, तबीयत बिगड़ी और गई जान
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी गांव में बुधवार की देर रात एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और घर पहुंचने के बाद देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। धपरी गांव निवासी कालीचरण पासवान का पुत्र प्रशांत कुमार (26) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि प्रशांत शराब का आदी था।
बुधवार को वह शराब पीने के बाद घर आया था। रात करीब एक बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
प्रशांत की मौत से पत्नी लालसा देवी, उसकी दो बेटियों और बेटे को बिलखता देख लोगों की आंखें नम हो गईं। इस संंबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।