{"_id":"62e5860dca9739311045e533","slug":"a-dozen-lights-on-the-side-of-the-road-were-damaged-chandauli-news-vns6667885109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे लगी एक दर्जन लाईटें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे लगी एक दर्जन लाईटें खराब
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में जीटी रोड के दक्षिण पटरी में खराब पड़ी लाईटें। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड किनारे दक्षिणी पटरी पर पोल सहित लगाई गई एलईडी लाइट की क्वालिटी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्र के कैलाशपुरी मोड़ के पास से सर्कस मोड़ के आगे तक एक दर्जन लाइटें पिछले दो दिनों से बंद हैं। इससे लोगों को रात में आवागमन में दिक्कत हो रही है।
नगर पालिका की ओर से जीटी रोड को रोशन करने के लिए दक्षिणी पटरी पर एक करोड़ चार लाख रुपये की लागत से पोल सहित 150 एलईडी लाइट लगाई गई थी । इसमें से अलीनगर नहर के पास से चकिया तिराहे तक 87 लाइटें व सुभाष पार्क से चंदासी पुलिस पिकेट तक 63 लाइटें लगाई गई थीं। लगने के बाद से लाइटों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गये थे। आये दिन किसी न किसी गड़बड़ी के चलते कहीं न कहीं यह लाइटें बंद रहती थी। पिछले दो दिनों से कैलाशपुरी मोड़ से सर्कस मोड़ के आगे तक लगभग एक दर्जन लाइटें बंद है। आठ जुलाई को भी इसी क्षेत्र की लाइटें कई दिनों तक बंद थी। बाद में नगर पालिका ने इसे ठीक करवाया था। लगभग बीस दिन बाद फिर से लाइटें बंद हो गई है।
पीडीडीयू नगर। नगर के दक्षिणी पटरी पर लगी एलईडी लाइटों की क्वालिटी को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम पीडीडीयू नगर तहसील के नेतृत्व में एक टीम गठित कर इस पर एक जांच बैठा दी है। जांच टीम लाइटों की खरीदारी से लेकर उसकी गुणवत्ता अन्य तमाम पहलुओं की जांच करेगी। संवाद
विज्ञापन
लाइटों में लगातार आ रही गड़बड़ी को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एक टीम इस मामले की जांच कर रही है। जिसमें इसकी क्वालिटी से लेकर अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। - कृष्णचंद्र, ईओ, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
----
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह