फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A dog was killed in a dispute over kicking a dog, one died

कुत्ते को लात मारने के विवाद में मारपीट, एक की मौत

Tue, 20 Apr 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
A dog was killed in a dispute over kicking a dog, one died
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली के हृदयपुर गांव में रविवार को देर रात एक पालतू कुत्ते को लात मारने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के रामजनम (70) अचेत हो गए। परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मारपीट में वृद्ध की मौत की खबर से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रामजनम के पुत्र की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी प्रवीन यादव रविवार की रात अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक घर के पास से होकर जा रहे थे, इसी बीच घर में मौजूद पालतू कुत्ता बाहर आ गया और उसने प्रवीन को दौड़ा लिया। इस पर प्रवीन ने बचने के लिए कुत्ते को लात मार दिया। इसके बाद कुत्ते के स्वामी और प्रवीन के परिवार के बीच मारपीट हो गई। इस बीच प्रवीन के पिता रामजनम (70) गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं प्रवीन को भी हल्की चोट आ गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार की मदद से रामजनम को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार यादव की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी सीओ सदर रामवीर ने बताया गांव में वृद्ध के मौत की सूचना मिली है। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed