{"_id":"57757e5f4f1c1b0b7279ae45","slug":"a-clean-up-the-rest-unchanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी साफ-सफाई, बाकी जस का तस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी साफ-सफाई, बाकी जस का तस
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर लगा पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय स्टेशन पर व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टेशन के देखभाल की जिम्मेदारी कई विभागों की संयुक्त रूप से है। यही कारण है कि स्टेशन लाइव प्रकाशित होने का थोड़ा असर दिखा। साफ सफाई व्यवस्था कुछ ठीक दिखी। स्टेशन पर जांच एजेंसियां सजग रहीं। दूसरी तरफ स्टेशन पर घुमंतू बच्चे पहले की तरह आराम से टहलते दिखे, तो ट्रेनों में अवैध वेंडर भी सामान बेचते रहे। इसी तरह वाटर हाइड्रेंट से पानी का बहाव दूसरे दिन भी बदस्तूर जारी रहा।
ए प्लस श्रेणी के रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 175 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। प्रतिदिन यहां से 11 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों में सवार होते हैं और उतरते हैं।
बावजूद इसके यहां की स्थिति में महसूस होने वाला सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को अमर उजाला ने स्टेशन की कमियों को उजागर किया था। इसका कुछ खास असर नहीं दिखा। तीन बजे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पहुंची तो यात्रियों की भीड़ उन्हीं नलों पर दौड़ पड़ी। जहां पर गंदगी की तस्वीर प्रकाशित की गई थी। यहां पानी भरने के लिए मारा मारी की स्थिति रही। वहीं प्लेटफार्म संख्या चार पर कुत्ते टहलते दिखे। स्टेशन के सामने पहले जैसे ही वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े मिले। वहीं मुख्य द्वार पर तीन घुमंतू सोते मिले। प्लेटफार्म संख्या पांच पर जलजमाव भी दिखा। सफाई कर्मी जरूर झाड़ूू लेकर प्लेटफार्म पर सफाई करते दिखे।