फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A case will be filed against the Center administrators on receiving complaints of disturbances

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, कसी नकेल

Sat, 08 Feb 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
A case will be filed against the Center administrators on receiving complaints of disturbances
गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, कसी नकेल
परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश
सचित्र 52
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। शुक्रवार को केंद्रों एवं व्यवस्थाओं का हाल जानने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल ने मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में केंद्र व्यवस्थापकों, जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और परीक्षा की शुुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी हुई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही शिकायत मिलने पर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा संबंधित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी।
डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जोनल, सेक्टर और दस स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। वहीं केंद्रों की जांच के लिए पांच सचल दल लगातार भ्रमण करते रहेंगे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व प्रश्न पत्रों के लिफाफे को पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खोला जाएगा। किसी भी दशा में दूसरे विषय के प्रश्न पत्र का लिफाफा खुला तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई तय है। कहा कि परीक्षा के पूर्व मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की जांच करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। कहा कि विद्यालय परिसर में किसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल फोन लेकर जाना वार्जित होगा। कहा कि विद्यालय के आसपास बुक सेंटर, फोटो काफी करने वाली दुकानों को बंद कराने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग के अधिकारियों की होगी। कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता से संपन्न कराने में केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा संबंधित अधिकारियों के उपर है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। इस दौरान एएसपी प्रेमचंद्र, डा. रामचंद्र शुक्ल, एसडीएम विजय नारायन सिंह, कुमार हर्ष, तहसीलदार फूलचंद्र यादव, अशोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
70247 परीक्षार्थी होंगे बोर्ड परीक्षा में शामिल
चंदौली। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 95 केंद्र बनाए गए है। इसमें चार राजकीय, 32 अशासकीय तथा 59 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा में 70247 अभ्यर्थी पंजीकृत है। इंटर में 17596 बालक एवं 14398 बालिकाएं तथा तथा हाईस्कूल में 19943 बालक और 18310 बालिकाएं परीक्षा में शामिल होंगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने परीक्षा की लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पांच जोन, 19 सेक्टर में बंटा जिला
चंदौली। यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से छह मार्च तक होने वाली परीक्षा की सुचिता बनाए रखने सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को पांच जोनल, 19 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए पांच जोनल अधिकारी, 19 सेक्टर और दस स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। वहीं केंद्रों की जांच के लिए पांच सचल दल लगातार भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed