{"_id":"68d1aa0d8cf3b7bcbb0ec305","slug":"a-case-of-attempt-to-murder-has-been-registered-against-those-who-attacked-the-vendor-chandauli-news-c-189-1-svns1012-136903-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वेंडर पर हमला करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वेंडर पर हमला करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली के रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र के डीआरएम बिल्डिंग के पास एक वेंडर पर तीन लोगों ने रविवार की रात हमला कर दिया था। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस सोमवार की शाम तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कार्रवाई में जुट गई है।
सूत्रों के अनुसार घटना के पीछे शराब तस्करी को कारण माना जा रहा है। पुलिस को गई तहरीर के अनुसार झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला अरुण रजक नगर के कालीमहाल में रहता है। अरुण ट्रेन में डाटा केवल और इयरफोन बेचने का कार्य करता है।
अरुण में बताया कि रविवार की रात लगभग दस बजे वह स्टेशन से डीलक्स शौचालय के पास से आ रहा था। पार्किंग के पास अभय सिंह निवासी नई बाजार, गंगोली, केराकत, जौनपुर, वीरेंद्र यादव, आकाश राजभर आए और उसे मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे मारते हुए डीआरएम बिल्डिंग के पास तक ले गए। इस दौरान जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। उसने बताया कि हमलावर जान से मारने की धमकी भी दे गए। इस मामले में पुलिस तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है ।