फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A call to use smart phones to increase knowledge

Chandauli News: स्मार्ट फोन का उपयोग ज्ञान बढ़ाने के लिए करने का आह्वान

Thu, 22 Feb 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
A call to use smart phones to increase knowledge
सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को विधायक कैलाश आचार्य एवं नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने 296 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय हम तकनीकी के प्रयोग द्वारा अनेक प्रकार के ज्ञान विज्ञान से परिचित हो सकते हैं। उन्होंने कहा विद्यार्थी स्मार्टफोन का उपयोग स्वयं की बेहतरी के लिए करें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी जीवनकाल अत्यंत महत्त्वपूर्ण होता है। आपकी आज की मेहनत कल आपको सफलता की बुलंदियों तक पहुंचा सकती है। आपकी इस तपस्या में आपका यह स्मार्टफोन रूपी शस्त्र आपका मजबूत साथी बनेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि महाविद्यालय अनवरत रूप से विद्यार्थियों की सृजन क्षमता एवं बौद्धिकता के संवर्धन में तत्पर है। कार्यक्रम का संयोजन नोडल अधिकारी डाॅ. सरवन कुमार यादव एवं संचालन रमाकांत गौड़ ने किया। इस अवसर पर डाॅ. कलावती, डाॅ. प्रियंका पटेल, डाॅ. मिथिलेश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, डाॅ. अमिता सिंह, डाॅ. संतोष कुमार यादव, डाॅ. शमशेर बहादुर, डाॅ. सुरेन्द्र कुमार सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ल, डाॅ. अंकिता सती, देवेन्द्र बहादुर , राणा प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed