{"_id":"6aaafb659ea8bb81fe01fcbd","slug":"a-call-to-follow-the-path-shown-by-bharat-ratna-visvesvaraya-chandauli-news-c-189-1-svns1012-154682-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: भारतरत्न विश्वेश्वरैया के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: भारतरत्न विश्वेश्वरैया के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर सम्मानित इंजीनियर। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में विश्वेश्वरैया जयंती मनाई गई। इस मौके पर रेलवे इंजीनियरों ने सर एम. विश्वेश्वरैया के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने दीप प्रज्ज्वलित कर और विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर की।
कार्यक्रम में विश्वेश्वरैया के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पीडीडीयू मंडल के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई। रेल संचालन को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा के साथ सेफ्टी सेमिनार भी हुआ। इसमें सबोर्डिनेट इंजीनियरों और रेल अधिकारियों ने विचार रखे।
समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले इंजीनियरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कवि सुरेश अकेला ने काव्य प्रस्तुति दी। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभियंताओं ने नृत्य-गान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इस दौरान एडीआरएम सूरज कुमार, सीनियर डीईएन उत्कर्ष कुमार, सीनियर डीएमई नितिन कुमार, सीनियर डीएसटीई मनोज कुमार, राम अवतार, सर्वेश कुमार, नेम कुमार नीरज, टिंकू राय, अनिरुद्ध कुमार शर्मा, आरके दास, कुमार अंशुमन, रवि, जेपी गुप्ता, प्रमोद चौरसिया, अखिल, सीताराम और संतोष आदि ने विचार रखे। संचालन आरएसपी सिन्हा ने किया।